सातवी बार अध्यक्ष चुने गए शिवमोहन

सातवी बार अध्यक्ष चुने गए शिवमोहन


त्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जौनपुर का द्विवार्षिक चुनाव इस बार ऐतिहासिक रहा क्योंकि संघ के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसके पूर्व हमेशा गुप्त मतदान के द्वारा ही पदाधिकारी निर्वाचित होते रहे हैं। सभी छह तहसील के कर्मचारी जिला मुख्यालय पर आकर मतदान में भाग लेते थे तथा चुनाव तक काफी गहमागहमी बनी रहती थी पूर्व में उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जौनपुर के छह बार जिला अध्यक्ष पद पर रहे शिव मोहन श्रीवास्तव को सातवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। मंत्री के पद पर शैलेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार मौर्य, संयुक्त मंत्री के पद पर राकेश कुमार गौतम, संगठन मंत्री के पद पर राजेश कुमार यादव, क्रीडा मंत्री के पद पर मेहंदी रजा, कोषाध्यक्ष के पद पर आदिल प्रवेश एवं आडिटर के पद पर पंकज यादव सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला व सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट शौकत अली द्वारा संयुक्त रूप से सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद यादव, विजय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री आशीष त्रिपाठी, सुनील कुमार सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव, हारून रशीद , अरविन्द सिंह, मनोज कुमार सिंह, विवेक, आनंद शुक्ल, अखिलेश तिवारी, आशीष श्रीवास्तव आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।