पुलिस मौजूदगी में दफनाया गया महिला का शव
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव में शव दफनाने को लेकर शिया-सुन्नी पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जानकारी होते ही भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम ने पहुंचकर मामला शांत कराया और शव दफन करवाया।
बड़उर गांव निवासी नूर मोहम्मद की बेगम 35 वर्षीय शहाना गर्भवती थी। जो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी। गुरुवार की सुबह शहाना की मौत हो गई। दोपहर में शव दफनाने को लेकर परिजन व ग्रामीण शिया समुदाय के मातम के स्थान बगल स्थित कब्रिस्तान पर ले गए। जिसपर शिया समुदाय के लोगों ने कर्बला की जमीन बताते हुए शव दफनाने से रोक दिया। मामला तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दे दी। सूचना लगते ही एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा, सीओ सदर नृपेंद्र सिंह व एसआई शिव प्रकाश मयफोर्स पहुंच कर तनावपूर्ण हालात को काबू में किया।